बुधवार, अगस्त 19

सीबीसी टेस्ट से क्या पता चलता है? (CBC)

Leave a Comment


Cbc

CBC Test क्या है (CBC Test means)

कई प्रश्न आपके दिमाग में उभरे होगे जब डॉक्टर ने आपको CBC या CBC Test  या CBC with diffential कराने को कहा होगा। CBC blood test एक आम जांच है जो हर किसी को करवाने को कहा जा सकता है।

CBC full form 

मेडिकल का ही एक शब्द है सीबीसी जिसका medical abbreviations complate blood count होता है। यहाँ हम count की बात कर रहे है यानी रक्त के हर एक भाग को गिनकर बता रहे है। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि रक्त दो भागो का मिश्रण होता है जिसमे एक भाग तरल का होता है जिसे प्लास्मा कहते है जबकि दूसरा भाग खून में उपस्थित कोशिकाओ (blood cells) का होता है जो तीन  प्रकार कि होती है। RBC, WBC, और Platlets इन कोशिकाओं के बारे में अधिक जानकारी और उपयोगिता के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं। औऱ इन्ही कोशिकाओ के बारे में जानकारी देती है cbc blood test या CBC

CBC Test results / CBC test report



CBC Test report में क्या क्या होता है ?

Part 1

हम CBC Test report का अध्ययन तीन भागो के तहत करेगे जिसमे पहला भाग लाल रक्त कणिकाओं (RBCs) का होता है। इस भाग में RBC, इसमे उपस्थित हीमोग्लोबिन, RBC की संख्या, माप ,आकार आकृति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। इसके द्वारा एनीमिया और उसके प्रकार के बारे में पता लगाया जाता है। इसमें निम्न पैरामीटर शामिल है।

RBC count

RBC लाल रक्त कणिकाओं को कहा जाता हैं इनकी संख्या में कमी खून की कमी के कारण होती हैं जिसे anemia कहा जाता है। जितनी कमी rbc count में होगी उतना खतरनाक एनीमिया होगा। rbc count का सामान्य मान 4-5 million/cumm होता हैं।

HB जिसे हीमोग्लोबिन भी कहा जाता हैं यह आरबीसी में पाया जाता है। अर्थात आरबीसी की संख्या में कमी होने पर  हिमोग्लोबिन में भी  कमी आ जाती है। हिमोग्लोबिन से हम पता लगा सकते हैं कि खून की कमी कितनी है। 7gm/dl से कम हिमोग्लोबिन खतरनाक एनीमिया माना जाता हैं। हिमोग्लोबिन का सामान्य मान पुरुष में 12g/dl से 20g/dl के बीच होताा है वही महिला में 11g/dl से 18g/dl के बीच होता है।

HCT/PCV इसमें देखा जाता है कि रक्त के दो भाग प्लाज्मा और blood cells मे किसकी कितनी मात्रा हैं। इसका सामान्य मान 45-55% होता है। अर्थात कुल रक्त की मात्रा में से 45-55% भाग blood cells का तथा शेष भाग प्लाज्मा का होता है। इसमें कमी एनीमिया में देखी जा सकती हैं।

MCV mean cell voloum जो कि RBC के औसत आयतन का माप है। इसमें कमी का अर्थ है कि आरबीसी की साइज कम हो गई है जिसके आधार पर यह पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति में microcytic anemia है या macrocytic anemia.

MCH mean cell hemoglobin की सहायता से पता चलता है कि एक आरबीसी में हीमोग्लोबिन की कितनी मात्रा है। इसकी कमी या अधिकता के आधार पर normochromic या hypochromic एनीमिया को निर्धारित कर सकते हैं।

MCHC mean cell/corpuscular hemoglobin concentrations से औसत आरबीसी में औसत हीमोग्लोबिन का मान निकाला जाता है। mcv, mch और mchc का मान सूत्र या फोर्मुले की सहायता से निकला जाता है। इसके सम्बन्ध में अधिक जानकारी के  लिए आप इस वीडियो को देख सकते है।

RDW red cell distribution width के द्वारा ग्राफ के माध्यम से आरबीसी का फैलाव या पैटर्न समझा जाता है।


पैरामीटर

नॉर्मल रेंज

इकाई

RBC

4.5-5.5

Million/Cumm

HB

11-18

g/dl

HCT

45-55

%

MCV

83-93

fl

MCH

27-32

pg

MCHC

32-36

%

RDW

12-14.5

%


Part 2

सीबीसी टेस्ट रिपोर्ट का दूसरा भाग श्वेत रक्त कणिकाओं (WBCs) का होता है जो पांच प्रकार की होती है।

न्यूट्रोफिल (Neutrophils) 

लिम्फोसाइट (Lymphocyte) 

मोनोसाइट (monocyte) 

इयोसीनोफिल (eosinophil) 

बेसोफिल (basophils)

Tlc wbc

इस भाग में श्वेत रक्त कणिकाओं (WBCs) के बारे में कई  जानकारी प्राप्त होती है कि इनकी कुल संख्या कितनी है और  विभिन्न श्वेत रक्त कोशिकाओ में से कौन सी कोशिका कितनी है। इसके साथ साथ इनका प्रतिशत भी साथ में बताया जाता है जैसे किसी कि TLC (Total leucocyte count) या सभी WBC 10,000 है तो इनमें से न्यूट्रोफिल (Neutrophils) कितनी है और लिम्फोसाइट (Lymphocyte) कितनी है तथा इनका प्रतिशत कितना है।

अधिकतर cbc की मशीने तीन पार्ट की होती है। कुछ मशीने ही 5 पार्ट की होती है। मतलब कि cbc की कुछ मशीन श्वेत रक्त कणिकाओं (WBCs) के पांचों पैरामीटर की जानकारी प्रदान करती है और कुछ केवल तीन की, परन्तु ये ज्यादा मायने नहीं रखता है। अधिकतम जानकारी इन तीनों पैरामीटर से भी प्राप्त की जा सकती है। इसका सामान्य मान 4000-10,000/cumm होता हैं।


WBC का पहला भाग न्यूट्रोफिल (Neutrophils) होता है, जिसे रिपोर्ट में granulocyte या neutrophils या  polymorph भी लिखा हुआ हो सकता है तीनों एक ही है। जबकि 3 पार्ट सीबीसी मशीन में  monocyte, eosinophil और basophil के स्थान पर केवल mono, mid या mix लिखा हुआ हो सकता है जो कि इन तीनों का जोड़ होता है। इनको इस उदाहरण से समझिये।

यदि किसी की सभी WBC 10,000 है और  उसमे से lymphocyte 2500 है जो कि सभी का 25% होती है इसी प्रकार अन्य पैरामीटर इस प्रकार से हो सकते है।

पैरामीटर

count

प्रतिशत 

Lymphocyte

 2500

 25%

Monocyte

 500

 5 %

Granulocyte

 7000

 70 %

total

10,000

100%


WBC का सामान्य से अधिक होना किसी रोग या इन्फेक्शन को सूचित करता है। और यह भी पता लगाया जा सकता है कि इन्फेक्शन कितना गंभीर है। इससे BLOOD CANCER का भी पता लगाया जा सकता है जहा WBC की संख्या एक लाख/क्यूबिक मिलीमीटर से अधिक हो जाती है।

इनमें से किसी का कम होना या बढ़ना रोग के प्रकार को बताता है। जैसे किसी की NUTROPHIL के प्रतिशत में वृद्धि बताता है की उसे Bacterial infection है वही lymphosite की संख्या में वृद्धि Viral infection की तरफ इंगित करता है।

Part 3

तीसरा भाग प्लेटलेट्स (platelets)  का होता है जो प्लेटलेट्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करता है। डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया औऱ रक्त के थक्के के जमाव को जानने में इस भाग का बहुत अहम भूमिका होती हैं। इसमें पहला भाग platelets count का होता है। नॉर्मल प्लेटलेट्स काउंट 1.5-5 लाख/cumm होता हैं। प्लेटलेट्स का मुख्य कार्य रक्त का थक्का बनाने में मदद करना होता है।जब इसकी संख्या अत्यधिक कम हो जाती हैं तो शरीर मे आंतरिक रक्तस्राव शुरू हो जाता है जो कि खतरनाक स्थिति होती हैं।

MPV MCV की तरह लाल रक्त कणिकाओं के स्थान पर प्लेेेेेटलेट्स का आयतन बताती हैं।

Pletlets count
PCT (Plateletcrit) hematocrit की तरह ही सभी प्लेटलेट्स का प्रतिशत में मान हैं। कुल रक्त में इसका प्रतिशत 0.15-0.5 होता हैं।

PDW platlets distribution width इसकी full form है। इसका सामान्य मान 11-18% हैं। प्लेटलेट्स के अतिरिक्त MPV, PCT, और PDW रिपोर्ट में अधिक महत्वपूर्ण नहीं है। ये बात तो हो गई cbc के आकड़ो की और अब बात कर लेते है रिपोर्ट के साथ दिए गए ग्राफ या चार्ट की। 

CBC chart     या     CBC Graph

CBC की रिपोर्ट के साथ साथ आपने कुछ ग्राफ भी देखें होंगे। इन CBC chart का क्या मतलब है। चूंकि ये सारी जांच मशीन के माध्यम से होती हैं। इस कारण मशीन के सिद्धांत को भी समझ लेते हैं। ग्राफ़ में आप देखते हैं एक तरफ (X axis) कुछ संख्या लिखी रहती हैं। ये वास्तव में मशीन रक्त में पाए जाने वाले कणों को मापती है। इसलिए जो रक्त कण या रक्त कोशिकाओं की माप 2-20 fl के बीच होती हैं उसे मशीन द्वारा प्लेटलेट्स के रूप में तथा जिसकी माप 36 fl से अधिक होती हैं उसे RBC के रूप में गिन लिया जाता हैं और  35 fl  से लेकर 450 fl के बीच की cells को WBC के रूप में काउंट कर लिया जाता हैं। यही सारी जानकारी इस ग्राफ में दिखाई देती हैं।



CBC normal value

normal cbc value नीचे टेबल में दी जा रही है। यद्यपि सभी लैब की रेफरेन्स वैल्यू अलग अलग होती हैं।

WBC

4000-10000

cumm

Lymphocyte

 1500-4000

 cumm

Monocyte

 300-800

 cumm

Granulocyte

 4000-7500

 cumm

Lymphocyte

 15-40

 %

Monocyte

 3-8

  %

Granulocyte

 40-75

  %

HB

11-18          

g/dl या gm%

HCT

45-55

 %

MCV

83-93

 fl

MCH

27-32

pg

MCHC

 32-36

 %

RDW

 12-14.5

%

Platlets  count

 1.5-5 

 Lakh/cumm

MPV 

 7-12

 fl

PCT 

 0.15-0.5

 %

PDW 

11-20          

%


CBC Test cost या CBC test prices

सीबीसी टेस्ट कितने रुपए में होता है?

यह टेस्ट विभिन्न सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क (जैसे राजस्थान में मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना के तहत) होता है या नाममात्र का शुल्क (जैसे-एम्स में) लिया जाता है। 

यदि यह टेस्ट किसी नीजि अस्पताल या लैब में करवाया जाता है तो इसकी कीमत 150 रुपये से 400 रुपये प्रति टेस्ट के बीच होती है।


Cbc machine



 



If You Enjoyed This, Take 5 Seconds To Share It

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें