मंगलवार, अगस्त 25

शुगर टेस्ट करने का तरीका (sugar test) या शुगर टेस्ट (blood sugar test) कैसे किया जाता है ? glucose estimation by god pod method

Leave a Comment
One touch sugar test

भागती दौड़ती जिंदगी, श्रम की कमी और अनियमित दिनचर्या औऱ खानपान के कारण डायबिटीज या मधुमेह या शुगर के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। मधुमेह (diabetes) का पता लगाने के लिए blood sugar test या glucose test सबसे आसान तरीका है। इससे पहले यदि किसी में शुगर के लक्षण प्रकट होते हैं उस आधार पर उसे जांच करवाना आवश्यक हो जाता हैं। diabetes के प्रकार मुख्य रूप से तीन है।

अतः किसी मे शुगर की बीमारी होने की संभावना हो तो उसमें निम्न लक्षण देखने को मिल सकते हैं।


डायबिटीज के लक्षण (symptoms of diabetes)

सामान्य से अधिक भूख लगना (polyphasia)

बार बार पिशाब लगना (polyurea)

अधिक प्यास लगना (polydipsia)

थकान महसूस होना (fatigue)

नजर का कम पड़ना (blurred vision)

किसी घाव को भरने में समय लगना (slow healing)


शुगर जांच के प्रकार (sugar test level)

(1) Fasting blood sugar 

जब कोई व्यक्ति बिना कुछ खाएं सुबह भूखे पेट शुगर की जांच करवाता है तो उसे fasting sugar test कहा जाता हैं। ध्यान रहें इसमें व्यक्ति पानी के अतिरिक्त अन्य किसी पेय पदार्थ या खाद्य पदार्थ का इस्तेमाल नहीं करता है। इसका सामान्य मान 70-110 mg/dl होता है।

(2) Random blood sugar

जब कोई व्यक्ति किसी भी समय शुगर टेस्ट कराता है जिसमें उसके खान-पान के समय का ज़िक्र नहीं होता है रैंडम शुगर टेस्ट कहलाता है अर्थात यह टेस्ट कभी भी किसी भी समय किया जा सकता है। इसका सामान्य मान 80-140 mg/dl के बीच होता है।

(3) PP blood sugar

यह जांच खाने के दो घंटे बाद की जाती है। 

इस जांच में कुछ बातें ध्यान रखनी आवश्यक होती हैं जैसे-

सुबह बिना नाश्ता किये सामान्य भोजन किया जाता है जैसे अन्य दिनों में किया जाता है। जांच के दिन खाने की मात्रा कम या अधिक नहीं करनी चाहिए।

यदि व्यक्ति मधुमेह (diabetes) का रोगी है तो हमेशा की तरह खाने से पहले या बाद में दवाई का सेवन करना चाहिए।

अस्पताल में इस जांच के लिए समय पूर्व तैयार होकर जाए क्योंकि परिवहन, रजिस्ट्रेशन या आपकी लाइन में समय खराब हो सकता हैं। अधिक समय या समय पूर्व जांच का कोई मतलब नहीं रह जाता हैं।

इस जांच का सामान्य मान 80-120 mg/dl होता हैं।

यदि आपको तीनों प्रकार की जांच का औसत मान का पता करना है तो यह 100 mg/dl होती हैं जो 20 mg/dl कम या अधिक हो सकती हैं अर्थात 100-20=80 mg/dl या 100+20=120 mg/dl


जांच करने के प्रकार

शरीर की रक्त शर्करा (Blood sugar) की जांच मुख्य रूप से दो प्रकार से की जा सकती हैं जिसमें पहला तरीका ग्लूकोमीटर का है। ये एक छोटी सी sugar test machine होती हैं जो बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। ये एक प्रकार की चिप से काम में ली जाती हैं जिसे sugar test strips कहा जाता हैं। एक sugar test strip से केवल एक ही शुगर की जांच की जा सकती हैं।बाजार में विभिन्न प्रकार की blood sugar test kit उपलब्ध है जैसे Onetouch, Accu-check, SD code Free, Omnitest आदि।

sugar-machine

sugar test machine price की बात करें तो इसकी कीमत 500 रुपये से शुरू होकर 2000 रुपये तक हो सकती हैं वहीं sugar test strips price 700 रुपये से शुरू हो जाती हैं। ये 50 या 100 के पैकेट में आती हैं। 

blood-glucose-test-strips

  

ग्लूकोमीटर द्वारा मधुमेह की जाँच (Blood sugar test by Glucometer)

Glucometer की सहायता से कुछ ही पलों में sugar की जांच की जा सकती हैं।

diabetes test kit या sugar test kit में

ग्लूकोमीटर (Glucometer)

ग्लुकोज़ टेस्ट स्ट्रिप (sugar test strips )

Lencet पाया जाता हैं।



sugar test procedure

यह एक one touch sugar test हैं जिसके लिए हाथ की अंगुली से सुई (niddle) या लैंसेट की मदद से छेद करके रक्त की एक बूंद बनाई जाती हैं। अब ग्लूकोमीटर में दिये गए स्थान पर स्ट्रिप लगा कर उस स्ट्रिप से रक्त की बूंद से टच किया जाता हैं। रक्त बूंद को छूने पर capillary action द्वारा रक्त स्ट्रिप में जाता हैं और तुरंत ही परिणाम ग्लूकोमीटर की स्क्रीन पर दिखाई देने लगता हैं।

Blood glucose test by semiautoanalyzer

अधिकांश लैब और अस्पतालों में सीरम ग्लुकोज़ के लिए semiautoanalyzer इसका प्रयोग किया जाता हैं। यह ग्लूकोमीटर से अधिक विश्वसनीय तरीका है और इसके लिए विशेष योग्यता की जरूरत होती हैं। सेमिऑटोमेटिक एनालाइजर के अलावा colorimeter से भी इसको आसानी से किया जा सकता हैं।

Blood sugar test machine 

Glucose test machine Colorimeter
Glucose test machine Semi automatic analyzer

Sugar test name god pod method

इस विधि द्वारा शुगर टेस्ट करने के लिए केमिकल की जरूरत होती हैं जिसे reagent कहा जाता है यह कई प्रकार के अवयवों का मिश्रण होता है जिसकी मदद से यह रक्त में उपस्थित शुगर (ग्लुकोज़) से क्रिया करता है। इस क्रिया के फलस्वरूप एक रंगीन पदार्थ बनता है। रक्त में जितना अधिक ग्लुकोज़ उपस्थित होगा उतना ही अधिक लाल रंग (ग्लुकोज़ के मामले में) बनता है और इसी लाल रंग को ग्लुकोज़ टेस्ट मशीन द्वारा पढ़ा जाता हैं। colorimeter में कैल्कुलेशन करनी पड़ती हैं जबकि सेमिऑटोमेटिक एनालाइजर में परिणाम स्क्रीन पर आ जाता हैं।



शुगर टेस्ट के लिए रिजेट्स (reagents)

ग्लुकोज़ ऑक्सीडेज

ग्लुकोज़ परऑक्सीडेज

4- एमिनोएन्टीपायरींन

4- हाइड्रोक्सीबेन्जोइक एसिड


ग्लुकोज़ टेस्ट का  तरीका (Glucose test procedure)

1. इसके लिए कांच की तीन टेस्ट ट्यूब ली जाती हैं।

2. तीनों ट्यूब में 1-1 ml ग्लुकोज़ रीजेंट लिया जाता हैं।

3. पहली ट्यूब को हम ब्लेंक, दूसरी को स्टैंडर्ड के रूप में तथा तीसरी ट्यूब को टेस्ट के रूप में मार्क कर लेंगे।

4. अब पहली ट्यूब में, दूसरी ट्यूब में 10 माइक्रोलीटर स्टैंडर्ड, और तीसरी ट्यूब में 10 माइक्रोलीटर मरीज के रक्त का सीरम भाग लिया जाता हैं। जैसा कि आप सारणी में देख रहे है।

 

Tube 1 (blank)

Tube 2 (stranded)

Tube 3 (test)

reagents

1 ml

1 ml

1 ml

distilled water

10 μl

-

-

standard

-

10 μl

-

serum

-

-

10 μl


 5. अब तीनों ट्यूब को 15 मिनट के  इन्क्यूबेशन के लिए 37°C तापमान इन्क्यूबेटर या वॉटरबाथ में रखेंगे।

 6. अब 15 मिनट बाद इन तीनों ट्यूब से बारी बारी रीडिंग ली जाती हैं। यदि semiautometic analyzer नहीं भी होता है तो कैलोरीमीटर द्वारा इस सूत्र की सहायता से रीडिंग ली जा सकती हैं।

Semiautomatic analyzer से रिडिंग इस प्रकार ली जा सकती हैं।

A. semiautometic analyzer की टेस्ट सूची से Glucose को चुन लिया जाता हैं।

B. मशीन में distilled water aspirate किया जाता हैं।

C. मशीन के निर्देश अनुसार बारी बारी से तीनों ट्यूब से reagent को aspirate किया जाता हैं।

D. कुछ ही पलों में शुगर टेस्ट का परिणाम आपके सामने होता है।


शुगर टेस्ट  मशीन की कीमत (sugar test machine price)

Colorimeter की कीमत 3000 रुपये से शुरू हो जाती हैं किंतु सेमिऑटोमेटिक एनालाइजर काफ़ी महंगा उपकरण है जिसकी कीमत 80000 रुपये से शुरू होकर लाखों रुपए की हो सकती हैं।

आशा करता हूँ आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी ? इसके संबंध में किसी भी प्रकार की शंका हो तो आप कमेंट करके जरूर बताएं।

धन्यवाद।।

If You Enjoyed This, Take 5 Seconds To Share It

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें