शुक्रवार, सितंबर 2

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट (lipid profile test)

Leave a Comment

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट क्या है? (What is lipid profile test?)

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट (lipid profile test) या लिपिड पैनल (lipid panel) कई तरह के ब्लड टेस्ट का एक समुह होता हैं जिसमें मुख्य रूप से लिपिड की मात्रा का पता लगाया जाता हैं। इस पैनल में कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) और ट्राइग्लिसराइड्स (triglycerides) को शामिल किया जाता हैं। इसके साथ ही इनके अनुपात को भी देखा जाता हैं।

लिपिड क्या है? (What is lipids)

हमारे शरीर में तीन प्रकार के लिपिड (lipid) होते हैं जिनमें एलडीएल (LDL), एचडीएल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड्स शामिल हैं। एलडीएल ख़राब कोलेस्ट्रॉल है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, क्योंकि इसके कारण रक्त वाहिकाओं में प्लैक हो सकते हैं। एचडीएल को अच्छा कोलेस्ट्रॉल माना जाता है क्योंकि यह खून में एलडीएल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। ट्राइग्लिसराइड्स वो लिपिड्स होते हैं जो कैलोरी बर्न न होने पर बनते हैं और कोशिकाओं में संग्रहित हो जाते हैं। हाई ट्राइग्लिसराइड्स से भी हृदय रोग का ख़तरा बढ़ जाता है।

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट क्यों किया जाता हैं?

रक्त में लिपिड की अधिक मात्रा आपकी रक्त वाहिकाओं और धमनियों को नुकसान पहुंचा सकती हैं जिससे हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। इन खतरों के मूल्यांकन के लिए ही लिपिड प्रोफाइल टेस्ट (lipid profile test) या लिपिड पैनल (lipid panel) किया जाता हैं/कराया जाता हैं।

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कौन करवा सकता हैं?

ऐसा कोई भी व्यक्ति लिपिड प्रोफाइल टेस्ट करवा सकता हैं जिनमें
मोटापा की शिकायत है।
जिनका वजन अधिक हो।
हाई बीपी की शिकायत हो।
हार्ट डिजीज से पीड़ित हो।
पुराना या हाल ही में हार्ट अटैक हुआ हो।
हार्ट अटैक की पारिवारिक हिस्ट्री हो।
डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई हो।
सामान्य शारिरिक जांच करवा रहा हो।

क्या लिपिड प्रोफाइल टेस्ट खाली पेट किया जाता है?

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट (lipid profile test) करवाने से पहले व्यक्ति को कम से कम 10-12 घंटे तक बिना कुछ खाएं-पियें जांच करवानी चाहिए। चाहे तो वह केवल पानी का सेवन कर सकते हैं। 12 घंटे की fasting की अवधि में ब्लड में मौजूद chylomicrons निकल जाते हैं जिससे यह टेस्ट में बाधा नहीं पहुचाते है जिससे टेस्ट के परिणाम प्रभावित नहीं होता हैं।

                         लिपिड प्रोफाइल टेस्ट, lipid profile test, लिपिड पैनल, lipid panel,

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट (lipid profile test)

जैसा कि कहा गया है कि लिपिड प्रोफाइल टेस्ट (lipid profile test) या लिपिड पैनल (lipid panel) कई टेस्ट्स का समूह होता हैं। इन टेस्ट्स की नॉर्मल रेंज (normal range) और जोखिम कारकों का एक एक करके जानकारी प्राप्त करेंगे। इसमें पहला टेस्ट हैं -

1) टोटल कोलेस्ट्रॉल (Total cholesterol) :
नॉर्मल रेंज  200 mg/dL से कम
अधिकतम सीमा : 200 - 239 mg/dL
उच्च स्तर : 240 mg/dL से अधिक

2) उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन या एचडीएल कोलेस्ट्रॉल (High-density lipoprotein - HDL cholesterol) : 
नॉर्मल रेंज 40-60 mg/dL
उच्च स्तर 60 mg/dL से अधिक
निम्न स्तर 40 mg/dL से कम

3) कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन या एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (Low-density lipoprotein - LDL cholesterol) : 
नॉर्मल रेंज : 100 mg/dL से कम (मधुमेह वाले लोगों के लिए: 70 mg/dL से नीचे)
अधिकतम सीमा : 101 - 159 mg/dL
उच्च स्तर : 160 - 189 mg/dL से अधिक
अत्यधिक उच्च स्तर 190 mg/dL से अधिक

4) बहुत कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन या वीएलडीएल कोलेस्ट्रॉल (very Low-density lipoprotein - VLDL cholesterol) :
नॉर्मल रेंज : 100 mg/dL से कम (मधुमेह वाले लोगों के लिए: 70 mg/dL कम से नीचे)

5) ट्राइग्लिसराइड्स (Triglycerides): 
नॉर्मल रेंज : 150 mg/dL से कम।
अधिकतम सीमा : 151 - 199 mg/dL
उच्च स्तर : 200 - 499 mg/dL से अधिक
अत्यधिक उच्च स्तर 500 mg/dL से अधिक

6) कोलेस्ट्रॉल/एचडीएल अनुपात (cholesterol/HDL ratio)
नॉर्मल रेंज 4 - 6 : 1
जोखिम पूर्ण लेवल  7 - 9 : 1

7) टोटल लिपिड (total lipid)
नॉर्मल रेंज 400- 800 mg/dl


लिपिड प्रोफाइल बढ़ने से क्या होता है?

यदि आपके परिणाम नॉर्मल रेंज से अधिक हैं तो उन्हें हृदय संबंधी समस्याओं के लिए उच्च जोखिम के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। सामान्य तौर पर कुल कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड्स के सामान्य से अधिक स्तर और एचडीएल के सामान्य से कम स्तर हृदय रोग के आपके जोखिम को बढ़ा सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल का असामान्य रूप से निम्न स्तर होना दुर्लभ है। यदि यह होता हैं तो यह आमतौर पर कुपोषण का कारण हो सकता है।

Lipids

Normal range

Units

Total cholesterol

200 - 240

mg/dL

Triglycerides

150 - 200

mg/dL

LDL cholesterol

Less than 100 mg/dL

mg/dL

HDL cholesterol

40-60 mg/dL

mg/dL

VLDL cholesterol

Less than 100 mg/dL 

mg/dL

Cholesterol/HDL ratio

4 - 6 : 1

mg/dL

Total lipid

400- 800

mg/dL

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट से जुड़े फार्मूला (lipid profile test formula)


Friedewald equation:

LDL-C = (Total Cholesterol) − (HDL-C) − (TGs/5)
यदि टोटल कोलेस्ट्रॉल 200 mg/dl और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल 50 mg/dl और ट्राइग्लिसराइड्स 150 mg/dl तो Friedewald equation के अनुसार केल्कुलेट एलडीएल कोलेस्ट्रॉल LDL-C होगा

LDL-C = (Total Cholesterol) − (HDL-C) − (TGs/5)
             = (200) − (50) − (150/5)
             = 120 mg/dl
और इसी प्रकार वीएलडीएल कोलेस्ट्रॉल होगा
VLDL – C = TG/5
                  = 150/5
                  = 50 mg/dl

VLDL – C (IF Hyperlipidemia present) = 0.166 x TG.


लिपिड प्रोफाइल टेस्ट प्राइस (lipid profile test price)

अधिकतर सरकारी अस्पतालों में लिपिड प्रोफाइल टेस्ट जाँच निःशुल्क की जाती हैं। यदि कोई व्यक्ति किसी निजी लैब से जांचे करवाता है तो अलग-अलग लेबोरेट्री में और जांच के आधार पर टेस्ट की कीमत अलग अलग हो सकती हैं। अधिकतर लेबोरेट्री में लिपिड प्रोफाइल टेस्ट की कीमत 300 -700 रूपये के बीच होती है। कुछ लेबोरेट्री अपनी ब्रांड्स वेल्यु के आधार पर अन्य लैब से अधिक क़ीमत वसूलते हैं।
If You Enjoyed This, Take 5 Seconds To Share It

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें