रविवार, फ़रवरी 11

सिजेरियन डिलीवरी के कितने दिन बाद पीरियड आता है?

Leave a Comment

मासिक धर्म क्या हैं?

किसी महिला में मासिक धर्म या पीरियड्स हर महीने शरीर को गर्भावस्था के लिए तैयार करने की प्रक्रिया हैं। मासिक धर्म तब होता है, जब गर्भाशय से रक्त और ऊतक योनि से बाहर आते हैं। ऐसा आमतौर पर हर महीने होता है।

हर महिला में 2 अंडाशय होते हैं। मासिक धर्म चक्र के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन अंडाशय में अंडों को परिपक्व बनाते हैं। ये हार्मोन आपके गर्भाशय की परत को मोटा और स्पंजी भी बनाते हैं। एक बार जब अंडा अंडाशय से निकल जाता है, तो यह आपके एक फैलोपियन ट्यूब से होते हुए आपके गर्भाशय की ओर बढ़ता है।

यदि गर्भावस्था नहीं होती है, तो आपके शरीर को गर्भाशय में मोटी परत की आवश्यकता नहीं होती है। आपकी परत टूट जाती है और रक्त, पोषक तत्व और ऊतक योनि के माध्यम से आपके शरीर से बाहर निकल जाते हैं।

मासिक चक्र कितने दिन का होता है?

मासिक धर्म और अवधि एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन द्वारा नियंत्रित होते हैं। आमतौर पर मासिक-चक्र की अवधि 28 दिन की होती है किंतु किसी किसी में यह दो-चार दिन कम या अधिक हो सकती है।


सिजेरियन डिलीवरी के कितने दिन बाद पीरियड आता है?

गर्भावस्‍था के दौरान नौ महीने तक मासिक धर्म या पीरियड्स नहीं आते हैं लेकिन डिलीवरी के बाद दोबारा से मासिक चक्र शुरू हो जाता है।

हर महिला में प्रेग्‍नेंसी के बाद का पहला पीरियड अलग होता है क्‍योंकि यह महिला विशेष पर निर्भर करता है। डिलीवरी के बाद मासिक चक्र या पीरियड्स दोबारा शुरू होता है और इस दौरान कई चीजें आपके पीरियड्स को प्रभावित करती हैं।

पीरियड वापिस शुरू होना, दरअसल आपके ब्रेस्‍टफीडिंग पैटर्न पर निर्भर करता हैं और इसमें हार्मोंस की भूमिका अहम होती हैं क्‍योंकि प्रेग्‍नेंसी के बाद एस्‍ट्रोजन और प्रोजेस्‍टेरोन हार्मोंस तेजी से गिरने लगते हैं। ब्रेस्‍टमिल्‍क के लिए प्रोलैक्टिन जरूरी होता है, जो प्रजनन हार्मोंस को दबा सकता है। इससे पहला पीरियड देरी से आ सकता है।

अगर आप डिलीवरी के बाद से ही लगातार स्‍तनपान करवा रही हैं, तो हो सकता है कि बेबी को दूध पिलाते रहने तक आपको पीरियड्स न आएं। वहीं अगर आप स्‍तनपान नहीं करवा रही हैं, तो आपको डिलीवरी के बाद पांच से छह हफ्तों में वापिस से पीरियड्स आने शुरू हो सकते हैं।

सिजेरियन डिलीवरी हुई हो या नॉर्मल, इसका दोबारा पीरियड शुरू होने पर कोई असर नहीं पड़ता है। आमतौर पर डिलीवरी के 6 से 8 सप्ताह बाद पीरियड दोबारा शुरू होता है लेकिन जैसा कि पहले बताया गया हैं। सभी महिलाओं पर यह एक समान लागु नहीं होता हैं।
If You Enjoyed This, Take 5 Seconds To Share It

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें